
अमेठी। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की प्र अ और स अ पद पर पदोन्नति के लिए शुक्रवार को जारी वरिष्ठता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आई हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों की जन्म तिथि, ज्वाइनिंग डेट और पदोन्नति तिथि में गलतियां सामने आई हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है।