news-details

विवादित जमीन पर यथास्थिति के आदेश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के उतुरी गांव में विवादित कृषि भूमि पर कब्जे और निर्माण की कोशिश के मामले में चकबंदी अधिकारी प्रथम ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संयुक्त खाते की भूमि पर एक हिस्सेदार द्वारा पूरी जमीन का बैनामा कर दिए जाने के बाद कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को निर्माण शुरू होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। पीड़ित परिवार के तीन सदस्य सेना, सीआरपीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।