news-details

विवाहिता ने फांसी लगाकर की  आत्महत्या ,पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

You can share this post!

 

 

 

अमेठी । पीपरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।मृतका की पहचान 32 वर्षीय नुजहत बानो पत्नी मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है। शाम को घरवालों ने नुजहत का शव कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीग्रामीणों ने बताया कि नुजहत बानो के पति मोहम्मद अकरम परदेश में रहकर काम करते हैं। नुजहत घर में अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ रहती थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके मायके वाले भी गांव पहुंच गए।पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों को भी सूचना दी गई थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि मृतका का पति परदेश में रहता है और घर में बुजुर्ग सास-ससुर हैं। अभी तक घरेलू विवाद से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।