
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मंगलवार से जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई। गौरीगंज तहसील स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में यह प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में की जा रही है। जांच बेंगलुरु से आए अधिकृत इंजीनियरों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जा रही है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक और मिजोरम की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एथेल रोथांगसुई के साथ एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी जांच महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यवाही निर्धारित मानकों के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान एडीएम ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।