
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 और जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और विद्यालयों में शिविर लगाकर 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को प्रकाशित होगा। दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी तथा अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। वहीं, जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना और 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर गणना होगी।डीएम ने अधिकारियों को दोनों अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और सभी कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।