news-details

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। सेवा संकल्प अभियान सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने जिला मुख्यालय पर सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकालकर राष्ट्र सेवा और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने किया, जबकि जिला प्रभारी सुनील सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यात्रा ब्लॉक परिसर से मशाल लेकर शुरू हुई और गौरीगंज रेलवे स्टेशन तिराहा व हनुमान तिराहा होते हुए वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रश्मि सिंह, आशा बाजपेई सहित महिलाओं ने यात्रा में भागीदारी की। सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक राम अंजोर पाल रहे। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।