news-details

विजय दशमी के अवकाश में भी संचालित हुईं अतिरिक्त कक्षाएं, एसएमसी अध्यक्ष के पति ने पढ़ाए बच्चे

You can share this post!

 

 

अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और विजय प्रताप यादव प्रतिदिन एक घंटे अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। मंगलवार को विजय दशमी के अवकाश के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रही। विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष रीता मौर्य के पति सुनील कुमार ने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी कराई।