news-details

वीडियो-रील से दिखेगी सेवा संकल्प अभियान की तस्वीर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं और ग्रामीण स्तर पर हो रहे सेवा कार्यों की जानकारी वीडियो व रील के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है। अमेठी जिले में यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।थीम-9 ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 25 सेवा कार्य निर्धारित किए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और सफाई कर्मी समुदाय के साथ सेवा कार्य करते हुए वीडियो और रील तैयार कर भेज रहे हैं। सफाई कर्मियों की टोलियां गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर संकल्प गीत के साथ रील बना रही हैं।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, बीबी राम जी योजना और एनआरएलएम से जुड़ी गतिविधियों की भी वीडियो बनाई जा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान पोर्टल के जरिए इन्हें अन्य राज्यों तक पहुंचाया जाएगा। बीडीओ दिव्या सिंह ने अमेठी और भेंटुआ ब्लॉक में अभियान की समीक्षा की और लापरवाही पर कुछ कर्मचारियों को नोटिस जारी किए।