news-details

उन्नाव में देर रात घर पर पत्थरबाजी, कोर्ट कर्मी का परिवार दहशत में

You can share this post!

 

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित पोनी रोड पर देर रात एक घर पर अराजक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार उन्नाव कोर्ट में तैनात एक न्यायिक कर्मी का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब अज्ञात लोगों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके। घर बंद होने के कारण पत्थर दरवाजे और दीवारों पर लगे निशान के रूप में मिले। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।परिजनों का कहना है कि रात करीब 11 बजे दो अज्ञात लोग दुकान पर पानी का गिलास मांगने आए थे। ऑनलाइन भुगतान न लेने पर उन्हें वापस भेज दिया गया था। इसके बाद रात में यह घटना हुई।परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग भागते और पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।