news-details

उन्नाव में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव जिले में शनिवार को भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही और दोपहर तक सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तेज गर्मी और लू के थपेड़ों का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर बाहर निकलते नजर आए। शहर के कई चौराहों और बाजारों में लगे वाटर कूलर खराब पड़े होने से राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझाते दिखे।भीषण गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।वहीं, बिजली की बढ़ती मांग के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज और कटौती की समस्या भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि बिजली कटने से कूलर और पंखे बंद हो जाते हैं, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।