news-details

उन्नाव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ ब्यूरो

उन्नाव। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गन खेड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से बाबा और नाती की मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक मजदूरी का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद लोग अपने घरों की स्थिति जांचने और कमजोर हिस्सों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।