news-details

उन्नाव में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 56 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

You can share this post!

 

उन्नाव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मौरावां क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। बरदहा बाजार और शिवपुरा गांव में संयुक्त छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के निर्देशन में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह ने किया। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 56 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।आबकारी विभाग ने बताया कि जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।