
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उल्टागढ़ा धाम मेले में चेन चोरी के मामले में पुलिस ने जौनपुर निवासी रिकीं गौतम को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर अपनी सास निर्मला और ननद के साथ मिलकर मंदिर में दर्शन करने आई महिला की चेन चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोप है कि चोरी की चेन उसकी सास लेकर फरार हो गई। पुलिस फरार सास और ननद की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।