
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कमासिन स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार को धम्मदीक्षा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं और बसपा समर्थकों ने पार्क को रोशनी से सजाया। इससे पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद त्रिशरण पंचशील कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके मानवतावादी आंदोलन को याद किया।कार्यक्रम का संयोजन राजेंद्र प्रियदर्शन और संतराम ने किया। आयोजन में कैलाश कुमारी, किसमता भारती, राजीव रंजन भारती, ज्योति प्रियदर्शन, अंशुमान, मोहित कश्यप, गुड्डू और रामकिशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धम्मदीक्षा पर्व के आयोजन से क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।