news-details

दस दिन से जलमग्न यूनानी चिकित्सालय का रास्ता, मरीज बेहाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय का संपर्क मार्ग पिछले दस दिनों से जलमग्न है। मार्ग के किनारे स्थित तालाब के उफनाने से सड़क पर पानी भर गया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलमग्न रास्ते पर जलकुंभियां जमा होने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से जलभराव दूर कराने और अस्पताल के संपर्क मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।