news-details

द्यालय में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जामों। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा में मीना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान बालिकाओं को नेतृत्व विकास के गुर सिखाए गए और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नियमित शिक्षा ग्रहण करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बजरंग बली, बिपिन कुमार, राजेश कुमारी, महिमा शुक्ला, विनय गुप्ता और कमलेश कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शिक्षकों ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा और समान अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।