news-details

*देवरिया स्वास्थ्य चिकित्सा संघ नई कार्यकारिणी गठित

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 

 

*देवरिया।* देवरिया में स्वास्थ्य चिकित्सा संघ जनपद देवरिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित धन्वन्तरि सभागार में संपन्न हुआ। इसमें नए सत्र के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध और सर्वसम्मति से हुआ।नवगठित कार्यकारिणी में ईश्वर चन्द्र लाल को अध्यक्ष, विश्वम्भर प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास कुमार को उपाध्यक्ष, सबरे आलम को मंत्री, सुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को संगठन मंत्री और प्रदीप सिंह को ऑडिटर चुना गया।अधिवेशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मऊ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार और कुशीनगर के जिला मंत्री सत्य प्रकाश रावत उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।अधिवेशन में जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े 51 सदस्यों ने भाग लिया। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने की अपेक्षा जताई।