
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत पात्र दिव्यांगों को दुकान निर्माण या खरीद के लिए 20,000 रुपये तक और खोखा/ठेला के लिए 10,000 रुपये तक का ऋण/अनुदान दिया जाएगा, जिस पर मात्र 4% वार्षिक ब्याज लगेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि आवेदक का कम से कम 40% दिव्यांग होना, आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना और उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन, माती स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।