news-details

देशभर में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को फिजियोथेरेपी चिकित्सा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।संगोष्ठियों में विशेष रूप से पक्षाघात और हृदय रोग जैसी स्थितियों में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विभिन्न बीमारियों और शारीरिक समस्याओं में फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीजों के पुनर्वास और स्वास्थ्य सुधार में सहायता मिल सकती है। निःशुल्क शिविरों में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श एवं उपचार दिया गया।एसोसिएशन के तत्वावधान में पुणे, गढ़वा, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर और लखनऊ समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार शिविरों और संगोष्ठियों से हजारों मरीजों एवं लोगों को लाभ मिला।