
अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचीं मिठाइयां और उपहार
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के भाजपा परिवार के लिए मिठाइयां और विशेष उपहार स्वरूप टिफिन भेजे। उनके इस स्नेहिल संदेश और सौगात को संगठन के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और विषुव मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों में उपहार वितरण किया गया। शुकुल बाजार मंडल में 103 बूथ अध्यक्षों, 17 सेक्टर प्रभारियों, 17 शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों और पूर्व कार्यकर्ताओं को दीपावली की सौगात दी गई। इसके अलावा जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में भी मिठाइयां और उपहार वितरित किए गए।इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, डॉ. ओंकार नाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष निर्मेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी का अमेठी के कार्यकर्ताओं और आमजन से आत्मीय जुड़ाव बना हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने जिले के सफाई कर्मियों, अधिवक्ताओं और वरिष्ठजनों के लिए माता वैष्णो देवी का प्रसाद और शुभकामना संदेश भेजा था। कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर मिली इस सौगात को स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक बताया।