
पारदर्शी विकास अमेठी। नगर के गंगागंज निवासी हर्षित शुक्ल का चयन दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एमए (समाजशास्त्र) के लिए हुआ है। सीयूईटी परीक्षा में उन्होंने 300 में 276 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की। हर्षित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई एचएएल कोरवा से तथा स्नातक स्थानीय कॉलेज से किया। उनके पिता पंकज शुक्ल किराना व्यवसायी हैं। हर्षित की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।