
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर। कहते हैं कि मेहनत, ईमानदारी और लगन से किया गया कार्य एक दिन जरूर पहचान दिलाता है। इसे सच कर दिखाया है कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के लखिमा निवासी धनंजय पाण्डेय ने। दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में नौ वर्षों तक लगातार निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने पर उन्हें संस्थान की ओर से बेस्ट एम्प्लॉई अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।धनंजय पाण्डेय ने वर्ष 2017 में गुड फूड डाइटरी सर्विसेज कंपनी के माध्यम से राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कार्यभार संभाला था। इसके बाद से ही वह पूरी ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। लगातार नौ वर्षों की मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए शुक्रवार को संस्थान की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद धनंजय पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस संस्थान ने उन्हें बहुत कुछ सीखने और अपनी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने का अवसर दिया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के सहयोगी कर्मचारियों और अधिकारियों को देते हुए गुड फूड डाइटरी सर्विसेज के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।उन्होंने विभाग की एचओडी पूनम सिंह, ऑपरेशन मैनेजर महेश भट्ट और सुजीत झा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्यों को करते रहेंगे।धनंजय पाण्डेय की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है, बल्कि कुशीनगर के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है कि मेहनत और ईमानदारी के दम पर देश के किसी भी कोने में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।