
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और निर्माण के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। लेखपाल विक्रम कुमार और कुलदीप कुमार शुक्ला पर कार्रवाई की गई है, जबकि राजस्व निरीक्षक रामयज्ञ यादव और जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा के खिलाफ विशेष परिनिंदा प्रविष्टि की गई है। मामला रामदैपुर गांव की सुरक्षित सरकारी भूमि से जुड़ा है, जिस पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई थी। प्रशासन ने विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश के लिए एसडीएम अभिनीत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट 26 अक्टूबर को हाईकोर्ट में दाखिल की जानी है।