
पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। शिक्षकों के लिए विशेष टी ई टी परीक्षा मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अंदर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लगभग डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। प्राइमरी में गणित और जूनियर में अंग्रेजी और सोशल स्टडी के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। विशेष टी ई टी में अभ्यर्थियों को कोई खास राहत नहीं नजर आई।सवाल सरल नहीं थे।परीक्षा केंद्रों पर लाइन में लगे शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों सरकारों को निशाने पर लेते देखे गए।परीक्षा सी सी टी वी की निगरानी में हुई। शिक्षकों को अपने सारे सामान बाहर रखने पडे।पैंट के बेल्ट भी उतारना पड़ा।बैग और सामग्री की रखवाली के लिए परीक्षा केंद्रों के पास स्थित दुकानदारों ने टोकेन सिस्टम लागू किया था। एक पाली के लिए बीस बीस रुपए देने पड़े।आई और आधार कार्ड वेरीफिकेशन के लिए लगाएं गये 90फीसदी कार्मिक 30साल से कम उम्र के थे।परीक्षाएं समाप्त होने के बाद शहर का यातायात लगभग एक घंटे तक प्रभावित रहा। परीक्षा केंद्रों के आसपास पैदल चलना मुश्किल हो रहा था।