news-details

तहसील के 84,595 राशन कार्डों की होगी जांच

You can share this post!


पारदर्शी विकास  
अमेठी।तहसील में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय योजना के 84,595 राशन कार्डों की जांच शुरू हो गई है। पूर्ति विभाग 24 मानकों पर पात्रता परखेगा। अपात्र पाए जाने पर कार्ड निरस्त होंगे। भारत सरकार के निर्देश पर पोर्टल टार्गेटिंग 2.0 के डाटा से मिलान किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि छह माह से राशन न लेने वाले, दो लाख से अधिक आय वाले, चार पहिया वाहन, शस्त्र लाइसेंस, सरकारी नौकरी व पेंशन धारकों की जांच होगी। आंकड़ों के मुताबिक अमेठी ब्लॉक में 23,560, भादर में 23,987, भेटुआ में 18,874, संग्रामपुर में 16,357 और नगर पंचायत अमेठी में 1,815 राशन कार्ड हैं। सत्यापन के बाद अपात्रों पर कार्रवाई होगी।