
पारदर्शी विकास न्यूज़ गौरीगंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने गुरुवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा रैली निकाली और पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डी एम को दिया गया।ब्लाक अध्यक्ष जीत लाल मौर्य, त्रिभुवन दत्त, अरविंद कुमार, वंशराज बौद्ध, लालचंद , रामबली, श्री राम प्रजापति,, किशोरी लाल, राजेश कुमार, सुनील कुमार , कामता प्रसाद,दीपक कुमार, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।