news-details

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। ट्रैफिक पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ डॉ. रवि त्रिपाठी की ओर से चलाई जा रही मुहिम को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी का समर्थन मिला है। राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि यातायात व्यवस्था के नाम पर आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष और नियमानुसार होनी चाहिए। उन्होंने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए जल्द ही पुलिस कप्तान से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। साथ ही उचित कार्रवाई कर आम लोगों को राहत दिलाने की उम्मीद जताई।