news-details

तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी, CCTV में कैद हुए चोर!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के बघवरिया गांव में चोरों ने दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विद्या ट्रेडर्स के संचालक पवन तिवारी के अनुसार, देर रात करीब दो बजे दो चोर दुकान के बाहर पहुंचे और तीनों ट्रैक्टरों की बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।