news-details

तिलोई मेडिकल कॉलेज का 98.5 प्रतिशत निर्माण पूरा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने रविवार को तिलोई तहसील स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का लगभग 98.5 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ फिनिशिंग और छोटे-मोटे कार्य शेष हैं।डीएम ने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने सीवर सिस्टम, जलापूर्ति, आंतरिक सड़कों, ड्रेनेज और बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल और शैक्षणिक भवनों में आवश्यक सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण उपकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।लगभग 16.5 एकड़ भूमि पर लोक निर्माण विभाग की अयोध्या इकाई द्वारा निर्मित इस परियोजना में 300 बेड का अस्पताल, 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज और एकेडमिक ब्लॉक शामिल हैं। परिसर में छात्रावास, पार्किंग और 60 सीटों की क्षमता वाला नर्सिंग कॉलेज भी बनाया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।