news-details

ताइक्वांडो में चमका सुलतानपुर का सितारा, कुशाग्र राव ने जीता गोल्ड मेडल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । जिले के होनहार खिलाड़ी कुशाग्र राव ने सीआईएससीई ज़ोनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और अकादमी से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।अमीना ताइक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुशाग्र राव ने अंडर-14 वर्ग (35-38 किलोग्राम) में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मई 2026 तक लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम में किया गया था। सीआईएससीई द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट में कुशाग्र को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने कुशाग्र राव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी चारू निगम ने कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कुशाग्र ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जिले का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने कुशाग्र की प्रशिक्षिका अमीना बानो के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी भरपूर सराहना की। एसपी ने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता के पीछे प्रशिक्षकों की मेहनत और सही दिशा-निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करती है।अमीना ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह तथा सदस्य कांति सिंह ने भी कुशाग्र राव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशिक्षिका अमीना बानो और कुशाग्र के माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। सभी ने कुशाग्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायी है।