news-details

टीबी के खिलाफ युवाओं को जोड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। टीबी उन्मूलन अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सीडीओ विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने टीबी जागरूकता अभियान को गांव-गांव पहुंचाने पर मंथन किया। भारत मंडपम से आयोजित लाइव कार्यक्रम में भी ऑनलाइन सहभागिता की गई। अधिकारियों ने लोगों को अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करने और टीबी मरीजों को पोषण व सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया। स्वयंसेवकों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सीडीओ ने नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।