news-details

शव रखकर हाईवे जाम करने पर 11 नामजद सहित 61 पर केस दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले में गोंडा–लखनऊ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने का मामला अब तूल पकड़ गया है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मचारी स्थान के पास मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।यह मामला बोटन पुरवा सकरौर गांव निवासी राहुल कश्यप की मौत के बाद का है। पुलिस के अनुसार, राहुल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे गोंडा–लखनऊ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।पुलिस का कहना है कि इस दौरान कई एंबुलेंस और अन्य वाहन जाम में फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हेड कांस्टेबल सर्वेश प्रसाद की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर लोक मार्ग को बाधित किया।मामले में अरविंद, शहाबुद्दीन, नानबाबू, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, फूलचंद, सोनू समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य 50 अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।करनैलगंज पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में सड़क जाम और कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले की जांच जारी है और दोषियों पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।