
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ड्यूटी के दौरान मौत के शिकार हुए शहीद शिवकुमार मिश्र की स्मृति में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहीद शिव कुमार मिश्र 12अक्टूबर को सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल के रूप में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से दुनिया छोड़ कर चले गए। उनके निधन का दुःख अभी भी कायम है।लोग शिवकुमार मिश्र को भूल नहीं पा रहे हैं। प्रकृति ने समय के पहले उनको दुनिया से छीन लिया।शुक्रवार को भोजपुर के घोरहवा में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए और दिवंगत शिव कुमार मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन ओझा, राजीव तिवारी, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, प्रधान संघ भादर के पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह, कांग्रेस नेता एडवोकेट रवि शुक्ल, बसपा नेता भीम राव बौद्ध, हरिकेश पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, संतोष दुबे, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।