news-details

श्रद्धांजलि सभा में याद की गईं सेवानिवृत्त डाक सर्वेक्षक की सेवाएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया के पिता शिव प्रसाद की स्मृति में गुरुवार को ऐंधी में श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न शिक्षक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद, उपाध्यक्ष संजीव भारती, महामंत्री रमाकांत मौर्य, कोषाध्यक्ष देवी शरण कनौजिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री श्री राम सोनी, शिक्षा मित्र एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय कनौजिया, सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कपिलेश यादव,इन्द्र पाल गौतम, गुरुचरण गौतम,रामयश वर्मा,भरत लाल कनौजिया, महेंद्र प्रताप मिश्र,वसीम अहमद, पवन कुमार , बृजेश कुमार सिंह,पवन कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।शिवप्रसाद कनौजिया डाक विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे लगभग दस वर्ष पूर्व 31अक्टूबर 2014को डाक सर्वेक्षक जामों, गौरीगंज, शाहगढ़ पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने  पूरा जीवन गांव में बिताया और समाजसेवा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहे।