
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।बहुजन समाज पार्टी की पिंडोरिया बूथ इकाई के अध्यक्ष रवि गौतम के पिता के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। बुधवार को अन्त्येष्टि में वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।कोरारी में निर्वाण प्राप्त शिवकुमारी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी जितेन्द्र मिश्र शामिल हुए और दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।रवि गौतम के पिता के निधन पर सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह भारती, अम्बेडकर कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष रहे विजय कुमार के साथ कई कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए और भावभीनी बिदाई दी। वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दुख बांटा।बसपा के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,राम कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, कमलेश कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, बामसेफ के जिला सह-संयोजक रामचंद्र, फूल चंद बौद्ध विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र बौद्ध, श्याम कुमार, ललित कुमार आदि ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कोरारी में श्रद्धांजलि सभा में हुआ बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर संवाद
बुधवार को कोरारी में बसपा कार्यकर्ता सुरजीत की मां निर्वाण प्राप्त शिवकुमारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बौद्ध धम्म और बौद्ध संस्कृति के उत्थान में भारत में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी का महान योगदान है। संतोष दुबे, भीमराव बौद्ध, मोहित शर्मा, राजाराम आदि मौजूद रहे।