news-details

सड़क दुघर्टना में बालक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली धम्मौर अन्तर्गत मनियारपुर  -धम्मौर के पास शुक्रवार को दोपहर बाद  एक बाइक सवार दम्पति सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए।पिक अप वाहन से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सी एच सी भेंटुआ पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल निवासी मंडेरिका अपनी पत्नी और दस वर्षीय बेटे के बाद बाईक से कहीं जा रहे थे।मनियारपुर के पास एक पिक अप वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रिंस पुत्र राहुल -10की घटना स्थल पर मौत हो गई। राहगीरों ने आनन फानन में बालक को सी एच सी भेंटुआ पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सी एच सी के अधीक्षक डॉ अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि बालक घटना स्थल पर ही मर चुका था।घटना की जानकारी होने पर बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और  ढांढस बंधाया।