news-details

सड़क सुरक्षा पर बड़ा कदम: अमेठी की 28 सड़कों के सुधार को मिले ₹7.61 करोड़!

You can share this post!


 पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। उत्तर प्रदेश में सड़क दुघर्टनाएं रोकने और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश को धरातल पर उतारने के ‌लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए सड़क सुरक्षा समिति की ओर से भेजे गए प्राक्कलन को शासन ने शत प्रतिशत स्वीकृत कर लिया है। पहली बार जिले की 28सडकों पर सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 7.6190करोड रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।इन सड़कों पर सड़क सुरक्षा कार्य प्रारंभ करने के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत कार्य के लिए 34468करोड रु का बजट स्वीकृत किया है। इसमें से 6000करोड रु राज्य सड़क निधि को दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए कुल 222.07करोड  रु के बजट का प्रावधान है। इसमें से 10करोड रु की बड़ी धनराशि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यों के लिए है।सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अमेठी जिले की 28सडकों पर सड़क सुधार कार्यों के लिए धनराशि की मांग की गई थी । लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की 15सडको के लिए 3.2357करोड रु‌ और प्रांतीय खंड की 13सड़कों के लिए 4.3833करोड रु की धनराशि स्वीकृत की गई है। सूत्रों का कहना है कि  सड़कों पर सड़क सुरक्षा कार्यों को शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।