
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर सिरौली गांव के पास सोमवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध घायल अवस्था में मिला। खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्ध को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।अभी तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस से करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को घायल हालत में लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।