
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। हसनगंज कस्बे में 27 जून को हुई युवक आरिफ की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ संपन्न कराई गई।परिजनों ने आरिफ की मौत को संदिग्ध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप है कि शरीर पर मिले चोटों के निशान सड़क हादसे से मेल नहीं खाते। अदालत के निर्देश पर प्रशासन ने सुबह कब्र से शव निकलवाकर जिला अस्पताल भेज दिया।कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।