
सुलतानपुर।धम्मौर थाना क्षेत्र मे नहर की पटरी के किनारे मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कारोमी निवासी बाइक सवार पहाड़ी पाल की मौत हो गई। वह अभय राजपाल के पुत्र थे और ससुराल जा रहे थे। हादसे के बाद शव को पहचान न होने के कारण लावारिस अवस्था में मोर्चरी भेज दिया गया था। पाया जाता है कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा था, जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई।बुधवार की सुबह युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। धम्मौर थानाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।