
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
भादर विकासखंड के नरबहनपुर (छिवरहा) गांव की ममता सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जे और पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने की शिकायत जिलाधिकारी, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक से की है। महिला का आरोप है कि गाटा संख्या 400, 423 और 434 की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निजी लाभ लिया है। गाटा संख्या 401 से सटे ग्रामीणों के पुराने रास्ते को भी बंद करने की बात कही गई है। ममता सिंह ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर मौके पर पैमाइश कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उनकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी गई। महिला ने जांच, कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।