news-details

सपा मुखिया का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, विधायक महाराजी प्रजापति के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के साथ मनाया गया। सपा विधायक महाराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया, पौधरोपण किया गया, एक हजार पौधों का वितरण हुआ तथा महिलाओं और कार्यकर्ताओं को वस्त्र व साड़ियां देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महाराजी प्रजापति और उनके पुत्र अनुराग प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

अनुराग प्रजापति ने कहा कि 2027 का चुनाव अधिकार और सम्मान की लड़ाई है तथा जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने महाराजी प्रजापति को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए विरोधियों के आरोपों का भी जवाब दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और शाम तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बनी रही।वहीं, सपा विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास अलग कार्यक्रम आयोजित कर समर्थकों के साथ केक काटा और अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।