
बसपा की समीक्षा बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम शुक्रवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहे।विभा गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने संगठन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद सरुवांवा गांव पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
राजू गौतम ने बहुजन समाज पार्टी की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहन मायावती जी का मुख्यमंत्रित्व काल यूपी की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है। बहन मायावती जी ने क़ानून का राज कायम करके सर्वसमाज का हित किया।आज भी बहन मायावती जी के शासन काल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है। मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुईं हैं।2027में सत्ता का वनवास खत्म होगा और पांचवी बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।मुख्य मंडल प्रभारी ने बसपा की पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीख कर आगे बढ़े और बहन मायावती के आशीर्वाद से विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री बने बहुजन समाज के दगाबाज और धोखेबाज नेताओं से कार्यकर्ताओं को सावधान किया और कहा कि जब ये लोग पावर में इन्होंने समाज का कोई काम नहीं किया और गलत तरीके से कमाई करके सम्पत्ति और पैसे इकट्ठे किए,इसी को बचाने के इधर उधर पार्टी बदल रहे हैं। अलग-अलग पार्टियां बनाकर बहुजन समाज पार्टी का रास्ता रोकने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने नये नारे -जिस नीले झंडे में हाथी है,वही हमारा साथी है -को गांव जंवार में मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। राजू गौतम ने विधानसभावार बहुजन समाज पार्टी के संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकते हैं। भाजपा दिसंबर में चुनाव तैयारी कराने की रणनीति बना रही है। पार्टी संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने के संदेश दिए।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरुण कुमार गौतम, बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।