
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने सोमवार को विकास खंड भेंटुआ के गांवों में भ्रमण कर समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और समर्थकों को अपना अपना बूथ मजबूत कर 2027में बसपा की जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है,इस समय लोग मंहगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक,खराब कानून व्यवस्था से दुःखी हैं और बहन मायावती जी के शासन की याद कर रहे हैं।जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कनक सिंहपुर में स्वामी प्रसाद की पत्नी के निधन पर परिवार से मुलाकात कर दुःख बांटा और शोक संवेदना जताई।जितेन्द्र मिश्र के साथ संतोष दुबे, मोहित शर्मा,अनुज तिवारी, सेक्टर अध्यक्ष राजाराम, भीमराव बौद्ध आदि मौजूद रहे। अमेठी संवाद के अनुसार रविवार को जितेन्द्र कुमार मिश्र ने बसपा की विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नरैनी में एक मांगलिक आयोजन में शामिल हुए और पार्टी समर्थकों के साथ बैठक की।