news-details

समतामूलक समाज और संविधान सम्मत शासन व्यवस्था बसपा का लक्ष्य :संजय कुमार

You can share this post!

 

 

मुंशीगंज/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने  मनीराम पुर, धरईमाफी,कटरा , बंदोइया में जनसम्पर्क किया।  पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार ने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और कहा कि बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है जो समता मूलक समाज की स्थापना और संविधान सम्मत शासन व्यवस्था के लिए संघर्षरत है ‌बहन मायावती के शासन की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। अच्छा शासन, अच्छा काम ,बी एस पी की पहचान है।विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बसपा के पक्ष में माहौल है।2027में बसपा की सरकार बनेगी।विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट, बामसेफ के विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, वरिष्ठ बामसेफ कार्यकर्ता दयाराम, सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह भारती,विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, मंजीत कुमार, विक्रम गौतम आदि साथ रहे।