news-details

समाधान दिवस में 120 शिकायतें, 13 का निस्तारण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शनिवार को अमेठी जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। अमेठी तहसील में निस्तारण की प्रगति शून्य रही। मुसाफिरखाना तहसील में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनसुनवाई की। यहां 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। गौरीगंज में 38 शिकायतों में पांच और तिलोई में 28 शिकायतों में चार का निस्तारण हुआ। अमेठी तहसील में प्राप्त 28 शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुनीं और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नीतेश राज, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।