news-details

समान वेतन की मांग पर कर्मचारियों का धरना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर समान वेतन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी सैकड़ों किलोमीटर दूर से घर छोड़कर 15 से 20 हजार रुपये के वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि समान कार्य के लिए अन्य कर्मचारियों को 35 से 40 हजार रुपये तक वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि नियमितीकरण होने तक उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद करने की चेतावनी भी दी।