news-details

समूह से जुड़ीं, आत्मनिर्भर बनीं किरन!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। कभी आर्थिक तंगी के चलते रोजगार के लिए भटकने वाली संग्रामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कंसापुर निवासी किरन आज आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। श्री स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ परिवार में खुशहाली लाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।किरन बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतें पूरी करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रोजगार के अवसर नहीं मिलने से भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सामूहिक सहयोग, आर्थिक गतिविधियों और आत्मविश्वास का महत्व समझ आया।आज किरन अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सशक्तिकरण अभियान के प्रति आभार जताया। साथ ही जिलाधिकारी शशांक चौधरी और संबंधित अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। उनकी कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।