
पारदर्शी विकास न्यूज़। सहकार भारती की ओर से प्रस्तावित महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और संगठन की महिला इकाई की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया।बैठक में सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक, प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय, प्रदेश मंत्री कैलाश निषाद, संतोष पाल, हरवंश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सतीश दीक्षित, विशाल, संध्या, एसएचजी प्रदेश प्रमुख तृप्ति अग्निहोत्री, विनीता शर्मा, विमला तिवारी और ऋचा मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।