news-details

सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय सेवा शिविर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी विकासखंडों में तीसरे दिन बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिला कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, मिशन शक्ति, राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज और ग्राम्य विकास समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और अन्य योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। सेवा शिविरों का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराकर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना है। अभियान के तहत शिविर 7 अक्टूबर तक सभी विकासखंडों में संचालित होंगे। ग्रामीणों से निकटतम विकासखंड में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील की गई।